उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं चंपावत मौत हिल दर्पण

चारा लेने जंगल गई महिला पर हाथी का खूनी हमला!… बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को जंगल में चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला को हाथी ने हमला कर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई, जबकि महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान में बड़ा हादसा!... हेलीकॉप्टर क्रेश होने की आशंका, ड्रोन से खोजबीन

जानकारी के अनुसार श्रीपुर बिछुआ, खटीमा निवासी देवकी देवी (55) पत्नी जवाहर सिंह शुक्रवार को अपने 20 वर्षीय बेटे और अन्य ग्रामीणों के साथ चारा लेने हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के सोनापानी जुबलीगंज बीट के कंपार्टमेंट संख्या-दो में गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक हाथी ने समूह पर हमला कर दिया। हाथी को आक्रामक होता देख सभी लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन देवकी देवी उसकी चपेट में आ गईं। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

घटना की सूचना मिलते ही चकरपुर पुलिस चौकी और वन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद शारदा रेंज की एसडीओ शालिनी जोशी और वन क्षेत्राधिकारी मेधा सिंह समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में