उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कार्रवाई कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

दवा की दुकान या नशे का ठिकाना?… मेडिकल स्टोरों में मिला 3207 प्रतिबंधित गोलियों का जखीरा!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर 30 अक्तूबर की देर शाम एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर के खड़गपुर देवीपुरा स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 3207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  चारा लेने जंगल गई महिला पर हाथी का खूनी हमला!... बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत

आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में रेंज एसओटीएफ, आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जांच के दौरान कृष्णा मेडिकल स्टोर से 2944 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। इसके संचालक रोहित कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के बीच आसमान में गायब हुआ हेलीकॉप्टर!... पहाड़ी पर मिला मलबा, छह लोगों की मौत

वहीं, राधिका मेडिकल स्टोर से 263 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। औषधि निरीक्षक ने स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की, जबकि तहसीलदार ने दुकान को सील कर दिया। आईजी निवेदिता कुकरेती ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभिया

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में