उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

बर्फबारी के बीच आसमान में गायब हुआ हेलीकॉप्टर!… पहाड़ी पर मिला मलबा, छह लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र के चाई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1:14 बजे बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। उस समय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। बाद में इसके चाई गांव के ऊपर मारवाड़ी पुल के निकट जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर क्रैश होने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  अंधड़ के बीच उत्तराखंड में खौफनाक हादसा!...पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग में हड़कंप मच गया। भारतीय सेना की ओर से सबसे पहले जिला प्रशासन को दुर्घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना की गईं। प्रशासन की ओर से तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... चार जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। वहीं, चमोली प्रशासन ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी छह लोगों की तलाश और बचाव के लिए टीमें भेजी गई हैं। बाद में पुलिस अधीक्षक ने सभी छह लोगों की मौत की पुष्टि की।

हादसे में जान गंवाने वालों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, जबकि यात्री प्रताप (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार अरुण सालुंके कर्नाटक में सीसीबी इंस्पेक्टर थे और अपने दोस्तों के साथ बदरीनाथ धाम आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आसमान में बड़ा हादसा!... हेलीकॉप्टर क्रेश होने की आशंका, ड्रोन से खोजबीन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए घटनाक्रम की लगातार निगरानी करने की बात कही थी। उन्होंने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में