उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

अपने घर का सपना होगा साकार!… हल्द्वानी के 182 लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के 182 लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए दूसरी किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि ऑनलाइन उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर आसमानी आफत का अलर्ट!... इन जिलों में कुदरत दिखाएगी रौद्र रूप, धामी सरकार हाई अलर्ट पर

इस मौके पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि जिन लाभार्थियों ने पहली किश्त की धनराशि का निर्धारित मानकों के अनुसार सदुपयोग किया है, उन्हें दूसरी किश्त जारी की गई है। इसका उद्देश्य आवास निर्माण कार्य में तेजी लाना और पात्र परिवारों को जल्द पक्के मकान उपलब्ध कराना है।

मेयर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मानजनक और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि जारी की गई धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करें और समयबद्ध तरीके से मकान निर्माण पूरा कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न!... चार जिलों में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

उन्होंने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि में किसी बिचौलिए या स्थानीय निकाय की भूमिका नहीं है। धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाती है। मेयर ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि योजना से उनके पक्के मकान का सपना साकार होगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी, सहायक अभियंता नवल नौटियाल, पार्षद सचिन, रवि जोशी सहित योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में