उत्तराखण्ड कार्रवाई कुमाऊं रामनगर हिल दर्पण

कहीं आंसू, कहीं बेबसी और फिर गरजा बुलडोजर!… 82 परिवारों पर चला बेदखली का अभियान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अभियान के तहत करीब 80 से 82 परिवारों के कच्चे और पक्के मकानों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई के मद्देनजर पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। मौके पर पुलिस के साथ फायर टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लौह पुरुष की एकता, आयरन लेडी का साहस!... हल्द्वानी में कांग्रेस ने याद किया दोनों का योगदान

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फेज-2 के तहत की जा रही है। प्रशासन के पहुंचने से पहले ही शुक्रवार देर रात कई परिवारों ने अपने मकानों को खुद तोड़ना शुरू कर दिया था। लोग घरों से ईंटें, दरवाजे और अन्य जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते नजर आए। वहीं, मकान टूटने की आशंका के बीच प्रभावित परिवारों में बेचैनी और मायूसी छाई रही। कई महिलाएं और पुरुष अपने आशियाने उजड़ने की चिंता में रोते-बिलखते दिखाई दिए। उनका कहना था कि ठंड के मौसम में बच्चों और परिवार को लेकर वे कहां जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!... 28 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र, कई चौकियों पर नए प्रभारी

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में इसी क्षेत्र में अभियान के पहले चरण के दौरान करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। दूसरे चरण में 90 से अधिक परिवारों के अतिक्रमण हटाने की तैयारी थी, लेकिन करीब 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उन्हें फिलहाल कार्रवाई से अलग रखा गया है। ऐसे में शेष 80 से 82 परिवारों के मकानों पर शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के बीच आसमान में गायब हुआ हेलीकॉप्टर!... पहाड़ी पर मिला मलबा, छह लोगों की मौत

कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और वन विभाग ने पहले से ही व्यापक इंतजाम किए थे। पूरे प्रभावित क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 7 जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में