उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नीट परीक्षा पर प्रशासन सख्त… हल्द्वानी में सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम

हल्द्वानी। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

धामी सरकार का मेगा एक्शन… कैबिनेट में लिए गए ऐसे फैसले जो बदल देंगे उत्तराखंड की तस्वीर

Hउत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, पर्यटन, पशुपालन और सेवा नियमों से जुड़े कई अहम फैसले लिए […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड… पुलिस महकमे में पदोन्नति की सौगात

 उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर पदोन्नति का दौर देखने को मिला है। इसके तहत कई पुलिस कर्मियों को प्रोन्नति का तोहफा दिया गया है, जिससे पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न स्थानों पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में जनपद नैनीताल में […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

अब फैसला टलता नहीं दिख रहा…उपनल कर्मियों के केस में जल्द आ सकता है बड़ा निर्णय

उत्तराखंड राज्य कर विभाग में कार्यरत 72 उपनल कर्मचारियों के भविष्य को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। इन कर्मचारियों के नियमितीकरण और अन्य मांगों पर अंतिम निर्णय अब न्याय विभाग की कानूनी राय के बाद ही लिया जाएगा। शासन स्तर पर इस पूरे मामले पर विचार-विमर्श चल रहा है। इससे पहले कुछ […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर मौत हिल दर्पण

डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गई मां… विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम

उत्तराखंड में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। मामला ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर के नगला […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

AI, स्टार्टअप और स्किल पर फोकस… धामी का बड़ा प्लान, युवाओं के लिए नई दिशा तय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन, पारिस्थितिकी संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष नीति समर्थन और दीर्घकालिक वित्तीय व्यवस्था […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत चुनाव हिल दर्पण

इस नगर पंचायत में बड़ा सियासी उलटफेर… निर्दलीय की बंपर जीत, बीजेपी खेमे में सन्नाटा

उत्तराखंड की नवसृजित नगर पंचायतों में हुए चुनाव परिणामों में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन राजनीतिक दलों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। तीन नवगठित नगर निकायों की मतगणना के बीच चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

मारपीट मामले में बड़ा एक्शन…दारोगा के बाद अब कांस्टेबल सस्पेंड, मचा हड़कंप

उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट के मामले में जांच के बाद एक और पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इस मामले में शामिल पाए गए कांस्टेबल महेश उनियाल को सस्पेंड कर दिया है। वह […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

भाजपा ने बदला संगठन का ढांचा…उत्तराखंड में 22 प्रकोष्ठों को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने कुल 22 प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

केदारनाथ में हंगामा!… वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की सख्ती का राज, बड़ा एक्शन

उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मियों की कथित सख्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना मंदिर […]