उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

केदारनाथ में हंगामा!… वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की सख्ती का राज, बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के साथ पुलिसकर्मियों की कथित सख्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी प्वाइंट से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंधी-बारिश और ओलावृष्टि... मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

जानकारी के अनुसार घटना मंदिर परिसर के निकासी गेट की है, जहां कुछ श्रद्धालु बाहर निकलने के लिए निर्धारित मार्ग से ही प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने और वैकल्पिक मार्ग से जाने के लिए कहा। हालांकि, श्रद्धालुओं के नहीं मानने पर वहां भीड़ बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक क्लिक में 176 करोड़ ट्रांसफर...सीएम धामी ने लाखों लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात

पुलिस का कहना है कि निकासी गेट के आसपास लगातार बढ़ती भीड़ से अव्यवस्था और सुरक्षा संबंधी खतरा उत्पन्न हो रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को वहां से हटाया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा तोहफा...नैनीताल को मिली इतने करोड़ की सौगात

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में