उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत चुनाव हिल दर्पण

इस नगर पंचायत में बड़ा सियासी उलटफेर… निर्दलीय की बंपर जीत, बीजेपी खेमे में सन्नाटा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की नवसृजित नगर पंचायतों में हुए चुनाव परिणामों में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन राजनीतिक दलों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। तीन नवगठित नगर निकायों की मतगणना के बीच चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर सामने आया है।

पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा उम्मीदवार नवीन राम को 224 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही नारायण लाल पाटी नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर घमासान, FIR दर्ज… अब जांच में सामने आएगा सच

चुनाव परिणामों के अनुसार नारायण लाल को कुल 738 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 514 मत मिले। वहीं एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती देवी को 301 वोट प्राप्त हुए। त्रिकोणीय मुकाबले में निर्दलीय उम्मीदवार की बढ़त ने पूरे राजनीतिक समीकरण को बदल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर शिकंजा और कसा...यहां दो पर हुई बड़ी कार्रवाई

भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई, लेकिन इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर पहले से ही नारायण लाल की जीत के कयास लगाए जा रहे थे, जो मतगणना के बाद सही साबित हुए। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के साथ लोगों ने जीत का जोरदार जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज BJP का ‘महामंथन’!...एक मंच पर जुटेंगे दिग्गज, मिशन-2027 पर बनेगी रणनीति

नव-निर्वाचित अध्यक्ष नारायण लाल ने अपनी जीत को क्षेत्र की जनता की जीत बताते हुए मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। वहीं, भाजपा खेमे में इस हार के बाद निराशा का माहौल देखा गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में