उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नीट परीक्षा पर प्रशासन सख्त… हल्द्वानी में सुरक्षा और पारदर्शिता के कड़े इंतजाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रश्नपत्रों का सुरक्षित वितरण और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें तथा बायोमैट्रिक उपस्थिति के बाद ही प्रवेश दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म!... हिंदूवादी संगठनों का फूटा गुस्सा, दुकान-गोदाम में तोड़फोड़, हंगामा

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बैकअप व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट... 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की गरिमा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि जनपद को 2 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सेक्टर बनाया गया है। जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3874 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगी। बैठक में एसपी सिटी मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में