उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर मौत हिल दर्पण

डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गई मां… विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर के नगला क्षेत्र में मंगलवार रात सामने आया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 27 वर्षीय काजल पत्नी पवन कुमार के रूप में हुई है। काजल मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ नगला में किराये के मकान में रह रही थी। उसके पति पवन कुमार पंतनगर विश्वविद्यालय के सामान्य खंड में संविदा पर जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कमबख्त इश्क़... प्रेमी के साथ थी पत्नी, तभी आ गया पति और फिर...

बताया गया कि मंगलवार शाम परिवार के कुछ सदस्य घर से बाहर गए हुए थे, जबकि अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। इसी दौरान काजल घर के स्टोर रूम में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में स्टोर रूम का दरवाजा खोलने पर वह रस्सी के सहारे एग्जॉस्ट फैन से लटकी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हैरान कर देने वाली खबर...उत्तराखंड में नाबालिग ने जन्म दिया शिशु, जानें पूरा मामला

परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने स्टोर रूम को सील कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  न CCTV, न DNA, न कोई प्रत्यक्षदर्शी... फिर कैसे साबित हुआ गैंगरेप? हाईकोर्ट ने दिया जवाब

काजल का विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। उसके परिवार में पति और डेढ़ वर्ष की एक बेटी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में