उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड में सर्दियों का आगाज़…जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में अब मौसम शुष्क हो चुका है, लेकिन ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में पहुंचते ही पूरे राज्य में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। तराई क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा छाने लगा है, जिससे लोगों को सफर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कुमाऊं…सड़क किनारे मिला युवक का शव, फैली सनसनी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सनसनीखेज घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में मलपुरी के सड़क किनारे युवक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान आकाश (32) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव सरकड़ा […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

रफ्तार बनी जानलेवा…उत्तराखंड में पेड़ से टकराई कार, छात्र की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, और लोग अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बड़ा रामपुर के पास सामने आया, जहां एक कार सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल

नशा मुक्त उत्तराखंड…पकड़ा गया शराब का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल जिले में नशे के खिलाफ अ‌भियान जारी है।  “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” को साकार करने के लिए पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भीमताल और बेतालघाट क्षेत्रों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

फिर डोली धरती… उत्तराखंड का ये जिला रहा केंद्र

उत्तराखंड में एक बार फिर धरती हिली है। रविवार दोपहर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, थराली और बागेश्वर की सीमा से लगे क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

‘मेरा भाई बंधो, भैया भूली…’ – पीएम मोदी का गढ़वाली में खास संदेश, पढ़ें खास बातें

उत्तराखंड आज अपना 25वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। राजधानी देहरादून में एफआरआई मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्मारक डाक टिकट जारी किया और जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने राज्यवासियों को 8260 करोड़ रुपये की नई विकास परियोजनाओं की सौगात दी […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

पीएम मोदी का संदेश… उत्तराखंड का यह दशक है उत्कर्ष और गर्व का

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में आयोजित समारोह में राज्यवासियों को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने गढ़वाली में की और कहा कि उत्तराखंड के प्रति उनका गहरा लगाव है। उन्होंने राज्य के 25 वर्षों की यात्रा और उसकी उपलब्धियों को याद किया। […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम पिथौरागढ़

हद हो गई!… कुमाऊं में दो युवकों ने भगाई किशोरी, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने मिलकर एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिथौरगढ़ जिले […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून शिक्षा

उत्तराखंड की नई पहल… अब स्कूलों में सहकारिता आंदोलन की शिक्षा

 उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर आज संस्कृति विभाग ऑडिटोरियम, दीपनगर में उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के तत्वावधान में भव्य सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद की सचिव डॉ. मीनू शुक्ला पाठक द्वारा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

रजत जयंती पर नारी शक्ति को नमन… हल्द्वानी में सजा सशक्तिकरण का पर्व

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में मातृ शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रहीं। कार्यक्रम में राज्य स्थापना से लेकर आज तक महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समाज में उनके […]