उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत हिल दर्पण

5 हजार की लालच, 4 लाख की स्मैक!…ऐसे जाल में फंसा नेपाली नशा सौदागर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र में भारत–नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 57वीं वाहिनी ने एक नेपाली युवक को स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

पूर्व सूचना के आधार पर सीमा चौकी गरिगोठ की विशेष टीम ने ग्राम भैसाभोज के समीप भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान एक युवक को नेपाल सीमा पार करने से पहले रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 14.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख 32 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम पारस चंद, पुत्र उद्धव चंद, उम्र 25 वर्ष, निवासी नेपाल बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ बनबसा से लेकर नेपाल के महेंद्रनगर जा रहा था और इसके बदले उसे 5 हजार रुपये मिलने थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

सशस्त्र सीमा बल ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को बरामद स्मैक के साथ थाना बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

SSB अधिकारियों ने बताया कि भारत–नेपाल सीमा पर नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 57वीं वाहिनी के जवान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में