उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में भीषण हादसा…छात्रों की स्कॉर्पियो पलटी, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में चमोली जिले में शनिवार सुबह एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गया। वाहन में सवार सभी सात युवकों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

जोशीमठ के कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि UK 08 AK 0468 स्कॉर्पियो औली से देहरादून लौट रही थी। अनिमठ-हेलंग के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर पलट गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें, विशेषकर ठंड और पाले के कारण सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं।

वाहन में सवार युवकों के नाम और विवरण:

सागर (22) पुत्र सोहन सिंह, बनबसा, चंपावत (चालक)

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

गौरव (19) पुत्र दीपक सिंह, टनकपुर, चंपावत

शशांक भट्ट (19) पुत्र महेश भट्ट, धारचूला

अभिषेक केशरवानी (19) पुत्र रमेश चन्द्र

शिवम (19) पुत्र सर्वेश चन्द्र, सुरवाला, राजापुर, चित्रकूट

दक्ष (19) पुत्र रमेश कुमार, टनकपुर

सभी छात्र देहरादून के देवभूमि इंस्टीट्यूट के हैं, जो औली घूमकर लौट रहे थे। हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में