उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं पिथौरागढ़ हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती…ये जिला रहा केंद्र, लोगों में दहशत

उत्तराखंड में रविवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 12 बजकर 51 मिनट पर आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। इसका केंद्र पिथौरागढ़ […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

कुमाऊं को मिलेगी जाम से राहत?… सीएम धामी ने किया बाईपास का निरीक्षण

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काठगोदाम से अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की रूपरेखा, निर्माण योजना, प्रस्तावित रूट, आसपास के गांवों को मिलने वाली कनेक्टिविटी और निर्माण कार्य पूरा करने की समयसीमा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना से संबंधित आवश्यक […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!…वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

हल्द्वानी। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। महारैली के बाद प्रदेशभर में अभियान को तेज किया जाएगा। रविवार को होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने […]

इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं पिथौरागढ़ हिल दर्पण

हिमालय की ऊंचाइयों पर दौड़ेंगे धावक!…सीएम धामी ने गुंजी में किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया और देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। रं समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर मुख्यमंत्री […]

उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

वायरल ऑडियो से उत्तराखंड में सियासी भूचाल!…सीएम धामी सख्त, विधायक के भाई समेत दो पर केस

उत्तराखंड में वायरल हुए ऑडियो मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सख्त रुख अपना चुके हैं। इसी क्रम में चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी…दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से दीपावली से पहले बिंदुखत्ता क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के उत्पादकों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित किया गया। करीब चार करोड़ रुपये के दूध की खरीद के आधार पर बोनस मिलने से दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक महिलाओं […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून प्रमोशन हिल दर्पण

उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला…इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति देने की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

अखिलेश के बयान पर धामी का बड़ा हमला… उत्तराखंड की सियासत में मचा घमासान

उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताए जाने के कथित बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव का वीडियो साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। इस पावन धरती ने देश […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम चंपावत मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड सनसनीखेज… लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक सप्ताह से लापता अधेड़ का शव जंगल में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का नया अलर्ट…इन जिलों में गरजेंगे बादल और गिरेगी बर्फ

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के साथ पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते […]