उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

वायरल ऑडियो से उत्तराखंड में सियासी भूचाल!…सीएम धामी सख्त, विधायक के भाई समेत दो पर केस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वायरल हुए ऑडियो मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सख्त रुख अपना चुके हैं। इसी क्रम में चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ त्यूणी थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों के खिलाफ गाली-गलौज और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की ऊंचाइयों पर दौड़ेंगे धावक!...सीएम धामी ने गुंजी में किया बड़ा ऐलान

बताया जा रहा है कि पीड़ित बालक राम ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थनापत्र सौंपते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। एसएसपी ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीड़ित की बेटी से फोन पर बातचीत की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। शिकायत के अनुसार, आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीड़ित को फोन कर उनकी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज करने के साथ ही मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!...वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

बालक राम ऊर्जा निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में