उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

10 लाख वोटों का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी हलचल!…वोट रक्षक पोर्टल से मतदाताओं को जोड़ेगी पार्टी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। महारैली के बाद प्रदेशभर में अभियान को तेज किया जाएगा। रविवार को होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है।

राठौड़ ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा सूची में शामिल कराने के लिए कांग्रेस के ‘वोट रक्षक पोर्टल’ की मदद ली जाएगी। इसके लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधानसभा स्तर पर चौपालों का आयोजन कर संगठन को मजबूत करने और मिशन 2027 की तैयारियों को गति देने पर भी जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला...इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी बनाना जरूरी है, लेकिन इस प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में करीब 10 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का अपना स्वाभिमान है और वे देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर योगदान दे रहे हैं। किसी भारतीय नागरिक को दूसरे प्रदेश में रहने या रोजगार करने के आधार पर घुसपैठिया कहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बयान का आशय उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताना था, तो वह इसकी निंदा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। EVM की विश्वसनीयता पर उन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों तथा स्वतंत्र विशेषज्ञों से जांच कराने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर!...जानें कहां-कहां जाएंगे और क्या है पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक अभियान चलाकर मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए पात्र मतदाताओं की मदद करेगी। प्रेसवार्ता के बाद दीपक राठौड़ ने विधानसभा प्रभारियों और BLA-1 के साथ बैठक कर अभियान, वोट रक्षक पोर्टल, प्रशिक्षण और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में मिशन 2027 के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, गणेश उपाध्याय, सतीश नैनवाल, शोभा बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, जया पाठक, नरेश अग्रवाल, डॉ. मयंक भट्ट सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में