उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

धूं-धूं कर जली कार… लपटों ने मचाया खौफ का माहौल, अफरा-तफरी

उत्तराखंड में एक बार फिर आगजनी की एक खतरनाक घटना सामने आई है। देर रात एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खाली प्लॉट में खड़ी निसान मैग्नेट कुछ ही मिनटों में धधकती आग का गोला बन गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू […]

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

तेज रफ्तार का कहर…हल्द्वानी में भिड़ी पिकअप-स्कूटी, युवती की गई जान

हल्द्वानी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। भाखड़ा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 14 अप्रैल 2026 को दोपहर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

पहाड़ी टोपी में नजर आए पीएम मोदी… गडकरी ने की बड़ी घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के बाद मंच पर पहुंचकर देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान वे पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहने नजर आए, जिसने कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक भी पेश की। मंच पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

‘समरसता और समानता ही सच्चा भारत’…आंबेडकर जयंती पर सीएम धामी का बड़ा संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

जनसभा से पहले मोदी का मेगा रोड शो… गूंजा ‘मोदी-मोदी’ का नारा

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम धार्मिक आस्था, विकास परियोजनाओं और जनसंवाद से भरपूर रहा। देहरादून के निकट स्थित प्रसिद्ध जय मां डाट काली मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में उपस्थित छात्राओं द्वारा दी जा रही […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

मौत से पहले भेजा डिजिटल क्लू….हल्द्वानी में युवती की रहस्यमयी कहानी ने खड़े किए सवाल

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटका मिला है। इससे इलाके में शोक की लहर है। जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह घटना काठगोदाम क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ले की है। 24 वर्षीय छात्रा दिव्या आर्या […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जजमेंट पिथौरागढ़ हिल दर्पण

व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटा!… कोर्ट सख्त—IPS अफसर समेत पूरी टीम पर मुकदमे का आदेश

उत्तराखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने पिथौरागढ़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी द्वारा लगाए गए मारपीट और गंभीर आरोपों के आधार पर दिया गया है। पीड़ित […]

उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शस्त्र पंजिका में घुसा फर्जीवाड़ा…एसटीएफ ने खोली बड़ी साजिश की परतें

उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने और उन्हें अवैध रूप से रजिस्टर्ड कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी बरामद हुआ है। एसटीएफ के अनुसार, यह गिरोह बाहरी राज्यों में फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कर […]

उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

विकास से लेकर राजनीति तक हलचल…PM दौरे से उत्तराखंड में बड़ा माहौल तैयार

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने दौरे की शुरुआत में पीएम मोदी उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके […]

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

खौफनाक मंजर…झाड़ियों में मिला कटा हाथ, फैली सनसनी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सनसनीखेज घटना सामने आई है। किच्छा क्षेत्र में रुद्रपुर बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में इसे हादसे से जुड़ा मामला माना […]