उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

शस्त्र पंजिका में घुसा फर्जीवाड़ा…एसटीएफ ने खोली बड़ी साजिश की परतें

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने और उन्हें अवैध रूप से रजिस्टर्ड कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी बरामद हुआ है।

एसटीएफ के अनुसार, यह गिरोह बाहरी राज्यों में फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कर उन्हें नकली एनओसी के आधार पर उत्तराखंड में दर्ज कराने का काम करता था। राज्य में अवैध हथियार लाइसेंसों की एंट्री और इनके दुरुपयोग की आशंका के चलते एसटीएफ ने इस मामले में जांच शुरू की थी, जिसके बाद थाना क्लेमेनटाउन में केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि कई शस्त्र लाइसेंस अन्य राज्यों से फर्जी तरीके से बनवाकर उत्तराखंड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराए गए थे। इस संबंध में देहरादून, मेरठ और पंजाब सहित कई स्थानों से दस्तावेजों की जांच के लिए पत्राचार किया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि अमृतसर (पंजाब) से जारी बताया गया एक शस्त्र लाइसेंस वास्तव में वहां से जारी ही नहीं हुआ था, बल्कि उसे फर्जी तरीके से तैयार किया गया था। यह लाइसेंस वर्ष 2017 में देहरादून के जिलाधिकारी कार्यालय की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

पुख्ता सबूत मिलने के बाद एसटीएफ ने आरोपी अमित यादव, निवासी हुमनत रेजिडेंसी, देहरादून को लकड़ मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि इस तरह के फर्जी शस्त्र लाइसेंस बड़े पैमाने पर तैयार कर कई जिलों में रजिस्टर्ड कराए गए हैं। अब एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी इसी मामले में एक अन्य आरोपी को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में