उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

मौत से पहले भेजा डिजिटल क्लू….हल्द्वानी में युवती की रहस्यमयी कहानी ने खड़े किए सवाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटका मिला है। इससे इलाके में शोक की लहर है। जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह घटना काठगोदाम क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ले की है। 24 वर्षीय छात्रा दिव्या आर्या अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहती थी। वह परिवार की सबसे बड़ी संतान थी और कॉलेज में अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। पिता के निधन के बाद परिवार पहले से ही आर्थिक और भावनात्मक दबाव में था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

घटना की रात सब कुछ सामान्य लग रहा था। परिवार के साथ भोजन करने के बाद दिव्या अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद उसने अपने एक करीबी मित्र को व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा, जिसमें उसने अपने मोबाइल का पिन साझा किया। यह बात उसके मित्र को असामान्य लगी और उसने तुरंत उसे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

स्थिति को गंभीर समझते हुए वह सीधे दिव्या के घर पहुंचा। वहां जाकर जब दरवाजा खोला गया तो दिव्या फंदे से लटकी हुई मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में छाए बादल...बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा—अलर्ट

पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवती का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसके मैसेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में