उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

धूं-धूं कर जली कार… लपटों ने मचाया खौफ का माहौल, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर आगजनी की एक खतरनाक घटना सामने आई है। देर रात एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खाली प्लॉट में खड़ी निसान मैग्नेट कुछ ही मिनटों में धधकती आग का गोला बन गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह घटना रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र स्थित सत्ती मोहल्ला, इंद्रा पार्क के पास हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस...हल्द्वानी को सीएम धामी का बड़ा तोहफा

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के घरों और अन्य वाहनों तक फैलने से रोक लिया। साथ ही कार के पेट्रोल टैंक को फटने से भी बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो से गरमाया माहौल...बारावफात जुलूस में भाषण देने वाले मुफ्ती गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, यह कार मंगलौर निवासी फहीम की थी, जो इसे अपने एक दोस्त के घर के बाहर खड़ी कर गए थे। आग की खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और अपनी कार की हालत देखकर स्तब्ध रह गए।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कांग्रेस में नई नियुक्तियां... रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को बड़ा दायित्व

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले कार से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर दमकल विभाग समय पर नहीं पहुंचता, तो आग आसपास के मकानों और अन्य वाहनों तक फैल सकती थी। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि वाहनों की नियमित जांच और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में