प्रकृति प्रेमियों के लिए अवसर…ढिकाला गेट खुला, हाथी और टाइगर की खोज फिर शुरू
उत्तराखंड आने वाले प्रकृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का सबसे चर्चित और पसंदीदा ढिकाला पर्यटन जोन आज फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। मानसून के बाद जैसे ही ढिकाला गेट खुला, पार्क में रौनक लौट आई। सुबह 6 बजे धनगढ़ी गेट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पर्यटकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और वन अधिकारियों ने पहली […]








