उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

अतिक्रमण सर्वे पर बवाल…जाम और पत्थरबाजी, 16 नामजद सहित 200+ पर मुकदमा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अतिक्रमण को लेकर मची गहमा-गहमी के बाद अब पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। ऋषिकेश में वन भूमि के सर्वे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शनिवार और रविवार को प्रदर्शन उग्र हो गया। पहले प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम किया, जबकि रविवार को मनसा देवी रेलवे लाइन बाधित कर ट्रेनों को रोक दिया गया। हरिद्वार बायपास मार्ग भी जाम रहा और पुलिस पर पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने दो दिनों की घटनाओं को लेकर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

पहले मामले में रायवाला में तैनात एसएसआई मनवर सिंह नेगी की तहरीर के आधार पर बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वन भूमि की नापजोख के लिए शनिवार को मालवीय नगर पहुंची टीम को श्यामपुर बायपास पर भारी विरोध झेलना पड़ा। दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा। इस मामले में आठ लोगों को नामजद करते हुए 218 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

दूसरे मामले में शनिवार को गुमानीवाला क्षेत्र में सर्वे के दौरान वन विभाग की एक महिला रेंजर के साथ छेड़खानी, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

तीसरे मामले में रविवार को मनसा देवी रेलवे फाटक पर एकत्र भीड़ द्वारा बलवा करने, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे ट्रैक बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर जानलेवा पथराव के आरोप में आठ नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थीं। विरोध के दौरान रेलवे लाइन ब्लॉक होने से छह ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हालात को शांतिपूर्वक संभालने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून मौके पर पहुंचे, अधिकारियों से जानकारी ली और यातायात सुचारु कराया। देर शाम श्यामपुर क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया।

पुलिस ने लाठीचार्ज की खबरों को भ्रामक बताते हुए साफ किया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ऐसे दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने सरकारी वन भूमि को निजी बताकर बेचा है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में