उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी

बजट 2026…आम जनता की उम्मीदों पर पानी, हल्द्वानी विधायक ने जताई चिंता

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को पेश हुए आम बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बजट की वास्तविक परीक्षा इसके प्रभाव से होती है, और यह प्रभाव शेयर बाजार में तुरंत देखा जा सकता है। उनके अनुसार, बजट के ऐलान के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से हिला प्रशासन….आयुक्त का सख्त एक्शन—दिए ये आदेश

हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की। जनसुनवाई में भूमि विवाद, फर्जीवाड़ा, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद, पेयजल, बिजली, लम्बित देयकों और आवासीय कॉलोनियों में कब्जे से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। उधमसिंह नगर में ओबीसी वर्ग के लोगों द्वारा […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

भर्ती प्रक्रिया पर सवाल… अभ्यर्थियों का गुस्सा उफान पर – हल्द्वानी में उठी ये मांग

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा और असंतोष तेजी से बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और न्यायसंगत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि वर्तमान प्रणाली से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी में इंसाफ ऑन फास्ट-फॉरवर्ड… 7 केस, 5 पर तुरंत कोर्ट एक्शन!

हल्द्वानी। महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए गुरुवार को पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। सत्र में कुल 7 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर मामलों का गहन विश्लेषण और समाधान किया गया। सत्र की अध्यक्षता एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में जिला पंचायत बैठक… विकास और स्वास्थ्य पर बड़ा ऐलान

हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न क्षेत्र प्रमुख, सदस्य और विभागीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास योजनाओं, क्षेत्रीय समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

एक साल की यूसीसी… हल्द्वानी में जश्न, 292 ग्राम सभाओं का रिकॉर्ड पंजीकरण

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद नैनीताल के सभी विकास खंडों और विभिन्न स्थानों पर यूसीसी दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रेनू […]

इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में UCC का एक साल… CM धामी का खास संबोधन, कही ये बड़ी बात

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी देहरादून में प्रथम “देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस” समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि यह दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी

हल्द्वानी में बन रहा सैनिक बच्चों का सपना…150 कमरे वाला सुपर मॉडर्न छात्रावास

हल्द्वानी: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में सैनिक बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित भूमि से जुड़े प्रकरणों का एक सप्ताह में समाधान […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मतदान का जश्न!…छात्रों ने दिया लोकतंत्र संदेश

हल्द्वानी: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित क्वींस पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और प्री-एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ तथा स्वीप कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने […]

उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

माघ मेले में हुई बदसलूकी…. विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

हल्द्वानी: माघ मेले, प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी सहित साधु-संतों के साथ हुई अमर्यादित बदसलूकी के विरोध में आज हल्द्वानी में कांग्रेस ने प्राचीन राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला के प्रांगण में दो घंटे का मौन उपवास आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन के साथ मौन उपवास रखा […]