उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में मंदिर में चोरी!…उड़ाई मूर्तियां और घंटी, तीसरी आंख आई काम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने अमृत आश्रम के पास स्थित मंदिर से चोरी की गई सामग्री बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, 20 मार्च को हेमचंद पंत ने कोतवाली मुखानी में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर पीतल व तांबे की मूर्तियां, घंटियां, आरती स्टैंड, आर्टिफिशियल पौची, गलोबंद, माइक, बैग और अन्य सामग्री चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई और उप निरीक्षक रजनी आर्या को जांच सौंपी गई। एसएसपी डॉ. मंजू नाथ के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। लगातार निगरानी और मुखबिरों की मदद से 21 मार्च को संदिग्ध को हेडखान मंदिर कटघरिया के पास काठगोदाम बाईपास रोड की ओर जाते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय लाल सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी सामग्री बरामद की गई, जिसमें काली माता, दुर्गा माता और गणेश जी की मूर्तियां, तांबे के लोटे, पीतल की घंटियां, आरती स्टैंड, आर्टिफिशियल झुमका-नथ, माइक, बैग, दीये, कटोरी और जनेऊ धागा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

मामले में FIR संख्या 30/26 दर्ज की गई और धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत अभियोग शुरू हुआ, बाद में धारा 317(2) BNS बढ़ा दी गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रजनी आर्या, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा और कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में