उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हिल दर्पण

चार साल में धामी ने मारा चौका, छह साल में छक्का?… राजनाथ सिंह ने भविष्य के दिए संकेत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक भव्य कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पिछले चार वर्षों में असाधारण कार्य किया है और वे न केवल धाकड़ बल्कि धुरंधर भी हैं।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वेदों और देवों की भूमि है, जहां के लोगों में पर्वत जैसी अटलता देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि यह भूमि आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की धरा है, ऋषि-मुनियों और तपोभूमि का घर है, जिसकी ज्ञान और साधना की परंपरा पूरे देश को दिशा देती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल तपोभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। देश की सीमाओं की सुरक्षा में उत्तराखंडी वीर पीछे नहीं रहते। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की चिंता के लिए विशेष कदम उठाए हैं। उदाहरण स्वरूप, परमवीर चक्र सम्मानित जवानों की अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले की महिला की हत्या, फिर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

राजनाथ सिंह ने बताया कि 2022 में धामी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उन्होंने कहा, “तब मैंने कहा था ये ‘धाकड़ धामी’ हैं, और अब मैं कहता हूं कि धाकड़ होने के साथ-साथ ये ‘धुरंधर धामी’ भी हैं। चार साल में उन्होंने चौका मारा है, छह साल में छक्का भी मारेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है—चाहे बुनियादी ढांचे का विकास हो, पर्यटन को नई दिशा देना हो या युवाओं को रोजगार देना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राजनाथ सिंह ने राज्य में नारी सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कर्णावती, गौरा देवी और बछेंद्री पाल जैसी वीरांगनाओं की धरती है। यहां महिलाओं की भागीदारी सरकारी सेवाओं में बढ़ रही है, और सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

उन्होंने सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम और चारधाम ऑल वेदर रोड जैसी ऐतिहासिक परियोजनाओं का उल्लेख किया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और हर मौसम में यात्रा की सुविधा मिलेगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले उत्तराखंड में घोटाले होते थे, लेकिन अब सरकार ने 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के निर्माण और विकास में समर्थन दें।

यह जनसभा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और उत्तराखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास पर केंद्रित रही, जिसमें राज्यवासियों को गर्व और आशा का संदेश दिया गया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में