उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

BJP की हैट्रिक पक्की… कोई ताकत नहीं चल पाएगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कोई भी ताकत सत्ता में आने से नहीं रोक सकती। उन्होंने जाते-जाते विपक्षी पार्टियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जनता निराश रही और यही वजह है कि जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब जब कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती, तो चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर बहाना बनाती है।

राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि अगले विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखंड में भाजपा ही सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है और यह यात्रा बलिदान, संघर्ष और विकास की कहानी रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, बिजली विस्तार, पर्यटन, रोजगार और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। छोटा राज्य होने के बावजूद राज्य की जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के फैसलों—यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सीमांत गांवों के विकास—को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने UCC लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया।

उन्होंने अवैध घुसपैठ और अतिक्रमण को रोकने पर जोर देते हुए कहा कि देवभूमि की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है। राज्य सरकार ने हजारों अतिक्रमण हटाए हैं और केंद्र और राज्य मिलकर सीमांत क्षेत्रों के विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना और पलायन रोकने के लिए प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

राजनाथ सिंह ने कहा कि “पहाड़ की जवानी और पानी” का उपयोग स्थानीय विकास और रोजगार के लिए होना चाहिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर सशक्त भूमिका निभा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में