उत्तर प्रदेश क्राइम बागेश्व राष्ट्रीय हिल दर्पण

पत्नी के अवैध संबंध.. हैवान बना पति, कर दिया कांड

खबर शेयर करें -

कहते हैं शक का कीड़ा बहुत ही खराब होता है। एक बार किसी के दिमाग में ये कीड़ा बैठ जाए तो आसानी से नहीं निकलता। कभी-कभार तो शक के चलते एक-दूसरे के जान के दुश्मन भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी से सामने आया है। अलीगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में काम करने के लिए गया। पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक हुआ तो वह अंदर ही अंदर घुटने लगा। इसके बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद सुबह पति नौकरी पर चला गया। वापस आने के बाद पुलिस ने खुद पुलिस को पत्नी की हत्या की सूचना दी और फिर फरार हो गया। पुलिस जांच पड़ताल में असलियत पता चली तो आरोपी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लव स्टोरी में कानूनी ट्विस्ट...आधार से बढ़ी उम्मीदें, स्कूल रिकॉर्ड ने पलटा खेल

उजाला मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलीगढ़ जिले के विसनपुर मानपुर गांव का रहने वाला चुन्नीलाल अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में नौकरी करने के लिए गया था। वह बादौली गांव में परिवार के साथ रहता है। चुन्नीलाल को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। चुन्नीलाल जब पत्नी से इस संबंध में बात करता था तो उसका झगड़ा शुरू हो जाता था। चुन्नीलाल के दिमाग से पत्नी के अवैध संबंध होने की बात निकल नहीं रही थी। शनिवार को चुन्नीलाल ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह सुबह नौकरी करने चला गया। तब तक उसकी पत्नी का शव घर में ही पड़ा रहा। नौकरी से वापस आया तो चुन्नीलाल ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े के पहाड़ से निजात... हल्द्वानी में शुरू हुआ लिगेसी वेस्ट प्लांट

मौके पर पहुंची नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान चुन्नीलाल फरार हो गया। मृतक महिला के भाई ने बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। शक होने पर पुलिस ने महिला के पति चुन्नीलाल को टीसीएस चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब चुन्नीलाल से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। चुन्नीलाल ने पुलिस को बताया कि उसके पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इसको लेकर वह कई बार पत्नी को समझा चुका था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर नौकरी करने चला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को मिलेगा रोजगार... इस जिले में इन पदों पर होगी भर्ती, देखें तिथि
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी