उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा बदलाव!…12 अफसरों की बदली जिम्मेदारी, कई जिलों में नए चेहरे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और टिहरी समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर भेजा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे मिला नवजात, उठे कई सवाल!...किसने और क्यों छोड़ा मासूम? पुलिस ने जांच की तेज

मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल के पद से हटाकर उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है। उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।

हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है। शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने मचाई हलचल!...सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का हाथ

अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं आड़े आ रहा हूं तो हट जाऊंगा’!...पूर्व सीएम के बड़े बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल

वहीं, अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण और दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में