उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

कांग्रेस ने मचाई हलचल!…सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का हाथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा सियासी फायदा मिला है। देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता संकल्प सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं आड़े आ रहा हूं तो हट जाऊंगा’!...पूर्व सीएम के बड़े बयान से उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ी हलचल

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के तत्वावधान में आयोजित सदस्यता संकल्प सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक बलजीत सिंह ‘बब्बल’ ने अपनी पूरी टीम और सैकड़ों सिख एवं पंजाबी समाज के लोगों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन का जनाधार मजबूत हो रहा है। सैकड़ों सिख-पंजाबी समाज के लोगों का कांग्रेस में शामिल होना जनता के पार्टी की विचारधारा और संघर्ष के प्रति भरोसे का संकेत है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय गिरजा शंकर जोशी की याद में बड़ा प्रस्ताव!...मीडिया सेंटर का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संजय शर्मा, वैभव वालिया, ज्योति रौतेला, नवीन जोशी, अभिनव थापर, जगदीश धीमान, अमरजीत सिंह, राजेश पुंडीर, जितेंद्र तनेजा, सौरभ शर्मा, जसविंदर मोटी, गुरदीप रावत, महेंद्र गुप्ता, प्रेम भारती, विपुल नौटियाल, ललित बद्री, दिवांश जोशी, मुकीम अहमद भूरा, वीरेंद्र पंवार, आरती अग्रवाल और बलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में