उत्तराखण्ड कुमाऊं जजमेंट नैनीताल हिल दर्पण

26 साल से जनरल ही क्यों?…इस विधान सभा सीट पर हाईकोर्ट का सख्त रुख

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट के आरक्षण से जुड़े एक अहम मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए राज्य चुनाव आयोग से तीन दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई तीन दिन बाद तय की है।

यह सुनवाई न्यायमूर्ति रविंद्र मैथाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ में हुई। मामला रुद्रप्रयाग जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी विजय लाल द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

याचिकाकर्ता विजय लाल ने अपनी जनहित याचिका में कहा है कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से अब तक रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट को कभी आरक्षित घोषित नहीं किया गया। जबकि राज्य गठन को लगभग 26 वर्ष हो चुके हैं और अब अगला विधानसभा चुनाव भी निकट है।

याचिका में उल्लेख किया गया है कि रुद्रप्रयाग क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की आबादी पर्याप्त संख्या में है, इसके बावजूद सीट लगातार सामान्य श्रेणी (जनरल) में ही रखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार को कई बार प्रत्यावेदन दिए, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। राज्य चुनाव आयोग ने इस मामले को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के स्तर पर भेजा, लेकिन अब तक वहां से भी कोई निर्णय सामने नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह तीन दिन के भीतर इस विषय पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। याचिका में अदालत से मांग की गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग सीट को आरक्षित घोषित किया जाए, ताकि संबंधित वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में