उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

रिश्तों को फिर लगा कलंक!…हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। रिश्तों को कलंकित करते हुए नशे में धुत नाती ने अपनी ही बुजुर्ग नानी को हवस का शिकार बना दिया। आरोप है कि शोर मचाने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। परिवारजनों के जागने पर आरोपी को दबोच लिया गया और धुनाई लगाने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। यह पूरा मामला हरिद्वार जिले के रुड़की के नारसन चौकी क्षेत्र के एक गाव की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट... इस जिले में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी एक युवक करीब तीन साल से अपने नानी के गांव में उनके घर के पास ही मकान लेकर रह रहा है। गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे शुभम शराब के नशे में धुत होकर नानी के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के एक कमरे मे सो रही बुजुर्ग नानी (95) से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सत्ता नहीं सेवा’ के मंत्र के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा... कार्यशाला में बना एक महीने का प्लान

शोर मचाने पर आरोपित ने नानी का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। जिससे वह बेहोश हो गयी। इसी बीच परिवार के लोगो की नींद खुल गयी। परिवार के लोगो को नाती की करतूत का पता चला तो पाव तले की जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने बदली हल्द्वानी की सियासत... मौन प्रदर्शन में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया गया है। पुलिस ने इस मामले मे जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर आसपास का क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में