उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक…चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

खबर शेयर करें -

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्री बद्रीनाथ की पारंपरिक भोजपत्र माला भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

देहरादून पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय अमर मेहता के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अमर मेहता लंबे समय तक पार्टी के निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता रहे तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निधन को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

राहुल गांधी कुछ ही देर में देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह छात्रों और युवाओं से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे। कांग्रेस के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने और उनके सरोकारों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में