उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल मौत हिल दर्पण

चालान के बाद क्या हुआ?…तूल पकड़ा युवक की मौत मामला, जानें क्या बोली पुलिस

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में एक युवक की आत्महत्या के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों द्वारा पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बीच पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया है।

मामला खैरना चौकी क्षेत्र का है। एसपी क्राइम नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला पुलिस उत्पीड़न से जुड़ा हुआ प्रतीत नहीं होता, बल्कि यह एक सामान्य पुलिस कार्रवाई के बाद घटित अलग घटना है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार भवाली थाना क्षेत्र के खैरना चौकी अंतर्गत लोहारी गांव निवासी बलम सिंह बिष्ट को घटना से पूर्व शाम के समय पुलिस गश्त के दौरान नशे की हालत में पाया गया था। बताया गया कि वह सार्वजनिक स्थान पर अनुचित व्यवहार कर रहा था। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी खैरना ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस एक्ट के तहत मामूली चालान कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरते हुए जांच शुरू कर दी।

एसपी क्राइम ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों की टीम से कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में अनुचित व्यवहार करने वालों के खिलाफ चालान करना एक सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि, यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में