उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा… फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुक्रवार को हृदयविदारक हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सेना के पूर्व जवान की दर्दनाक मौत हो गई। रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी पूर्व सैनिक शमशेर सिंह रौतेला बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर गए। तभी सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार ट्रक और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में