अजब- गजब अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय सोशल हिल दर्पण

पति चाहिए!… महिला ने खोल दी ‘वैकेंसी’, 240+ पुरुषों ने भर डाला आवेदन फॉर्म

खबर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की पति तलाशने की अनोखी पहल तेजी से वायरल हो रही है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित शार्लेट की 36 वर्षीय एरिन पैटरसन ने डेटिंग ऐप के बजाय सोशल मीडिया पर गूगल फॉर्म के जरिए संभावित जीवनसाथी से आवेदन मांगे हैं। उनकी पोस्ट को लेकर पुरुषों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और अब तक 240 से अधिक पुरुष आवेदन फॉर्म भर चुके हैं।

एरिन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर गूगल फॉर्म शेयर करने के साथ उसे पिन भी कर दिया है। फॉर्म में उन्होंने बताया है कि वह ऐसे पुरुष की तलाश में हैं जो समझदार, दयालु, वफादार और उदार हो। वह चाहती हैं कि संभावित साथी कॉफी या डिनर पर मुलाकात, बातचीत और एक-दूसरे को समझने के लिए तैयार हो।

यह भी पढ़ें 👉  पढ़ाई करने आए थे, ड्रग तस्कर बन गए!... उत्तराखंड में ऐसे खुला नशे के नेटवर्क का राज

बताया जा रहा है कि एरिन ने डेटिंग ऐप्स पर समय बर्बाद होने के अनुभव के बाद यह तरीका अपनाया। उनके मुताबिक, डेटिंग ऐप पर बातचीत शुरू होने के बावजूद कई बार सामने वाले व्यक्ति के गंभीर इरादों का पता नहीं चल पाता था। ऐसे में उन्होंने आवेदन फॉर्म के जरिए शुरुआत में ही संभावित साथी की सोच और प्राथमिकताओं को समझने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग!... प्रशासन की रेड, बोतलों के बैच नंबर भी रिकॉर्ड से गायब

फॉर्म में नाम, उम्र और शहर के अलावा करियर, रोजमर्रा की दिनचर्या, निजी आदतों, शादी और परिवार को लेकर सोच तथा रिश्ते से जुड़ी उम्मीदों से संबंधित सवाल भी शामिल किए गए हैं। एरिन का मानना है कि शुरुआत में ही अपेक्षाएं स्पष्ट होने से समय बचाया जा सकता है और भविष्य में गलतफहमियों की संभावना भी कम होती है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में पीएम मोदी का फिर होगा आगमन!... प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

एरिन की यह पहल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कई यूजर्स ने उनके तरीके को नया और व्यावहारिक बताया है, जबकि कुछ लोगों ने उनकी स्पष्ट सोच की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा जीवनसाथी मिलने की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि रिश्ते को लेकर शुरुआत से ही उम्मीदें स्पष्ट करना गलतफहमियों से बचने का एक तरीका हो सकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम सोशल हल्द्वानी

*स्नातक स्तरीय परीक्षा- परीक्षा केंद्रों में पुलिस की चौकसी, सुरक्षा के यह रहे इंतजाम*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था