उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप…रिश्वतखोर जेई रंगेहाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने सख्त कदम उठाते हुए एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर टेंडर कार्य के भुगतान के बदले अवैध धनराशि मांगने का आरोप था।

मामला राजधानी देहरादून के पशुलोक बैराज ऋषिकेश से जुड़ा है, जहां एक सरकारी टेंडर कार्य का भुगतान जारी करने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि जूनियर इंजीनियर फैसल खान लगातार 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था और बिना रिश्वत के भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद थाना विजिलेंस देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

इसके बाद पुलिस अधीक्षक विजिलेंस के निर्देशन में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत 21 मई को टीम ने आरोपी फैसल खान, निवासी कटोराताल काशीपुर (ऊधमसिंह नगर), को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में