उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर ‘चमत्कार’!…पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला ‘कालनेमि’ गैंग का राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस  ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई की रात करीब 9:36 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंडी माता मंदिर के पास मन्नत ढाबे के नजदीक एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये की ठगी कर एक पुरुष और महिला सफेद रंग की एंडेवर कार से फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन!... चर्चित SDO गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर सभी चेक पोस्ट और पिकेट को अलर्ट किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और करीब 12 घंटे के भीतर चिड़ियापुर माइनिंग चेक पोस्ट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों का भरोसा दिलाते थे। उनका AGHORA नाम से एक यूट्यूब चैनल भी संचालित था, जहां इस तरह के वीडियो अपलोड किए जाते थे। इन वीडियो से प्रभावित होकर लोग अपनी पारिवारिक परेशानियों, कथित भूत-प्रेत और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आरोपियों से संपर्क करते थे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

आरोप है कि हरियाणा निवासी विनोद कुमार भी इनके संपर्क में आया था। आरोपियों ने उसे चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने का झांसा दिया और इसके लिए 4.60 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। योजना के तहत उसे लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने में लगाया गया और इसी दौरान नकदी से भरा बैग लेकर आरोपी कार से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा करते थे और फिर डर व अंधविश्वास का सहारा लेकर उनसे पैसे और आभूषण ठग लेते थे। पुलिस के अनुसार, अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित (31 वर्ष), निवासी बिजनौर हाल देहरादून, मोंटी जोशी (32 वर्ष), निवासी पटेलनगर देहरादून और अर्चना रावत (31 वर्ष), निवासी पौड़ी गढ़वाल हाल देहरादून के रूप में हुई है। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, चमत्कार या अंधविश्वास के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में