उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा…बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात अनियंत्रित होकर डंपर गहरी खाई में समा गया। ‌इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहत-बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से निकाला। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग जिले के फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के समीप हुआ। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, गुरूवार रात करीब 8:43 बजे वाहन संख्या UK13CA0826 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

राहत एवं बचाव दल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान डंपर में सवार संजय राणा (45 वर्ष) का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का शव भी बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। संयुक्त प्रयास से राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों का खुलासा करने की बात कही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में