उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड… बदलेगा मौसम, तपिश से मिलेगी निजात, देखें अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक ‌तपिश बढ़ रही है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज 26 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं, 27 और 28 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम में बदलाव के साथ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कहां शिफ्ट होंगे पेड़?.... हाईवे के लिए 3400 पेड़ काटने पर हाईकोर्ट सख्त, दिए ये निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 26 मार्च को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 27 और 28 मार्च को पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि 28 मार्च से प्रदेश के सभी जनपदों का मौसम फिर से शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में प्रतिदिन एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है, जो गर्मी के मौसम की शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। मार्च महीने में तेज धूप के साथ यह स्थिति आने वाले महीनों में बढ़ सकती है, जिससे गर्मी की चिंता भी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नहीं चलेगी कैंपा की मनमानी... अब ऐसे कसेगा शिकंजा, जानें क्या है प्लान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री बताएं जिम्मेदार कौन?... उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और घोटालों पर हमलावर हुई कांग्रेस
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में