उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

कमजोर पड़ा मानसून, फिर भी बारिश से राहत नहीं!…21 सितंबर तक जारी रहेगा बौछारों का दौर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 21 सितंबर तक जारी पूर्वानुमान में राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसकी तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर 15 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने लगता है और सितंबर के अंतिम सप्ताह तक इसकी विदाई शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  MBBS दाखिले में बड़ा फर्जीवाड़ा!... मां-बेटी ने किया खेल, 5 पर केस

16 सितंबर को कुछ स्थानों पर होगी बारिश

बुधवार 16 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश तेज से अति तेज होने की संभावना है। इस दौरान बादलों की गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

17 सितंबर को फिर दिख सकता है मानसून का असर

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की राह में मौसम बना रोड़ा!...चारधाम यात्रा पर धामी की पैनी नजर, लिया बड़ा अपडेट

गुरुवार 17 सितंबर को मानसून एक बार फिर कुछ सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में भी कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

18 से 21 सितंबर तक हल्की बारिश का दौर

शुक्रवार 18 सितंबर से बारिश की तीव्रता में और कमी आने की संभावना है। राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 19 सितंबर को भी मौसम का यही पैटर्न बने रहने का अनुमान है। वहीं 20 और 21 सितंबर को प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मानसून की विदाई की गतिविधियां और तेज होने के संकेत हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में