उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड… करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम में फिर से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... देर रात उड़ी भूकंप की अफवाह, घरों से बाहर निकले लोग

वहीं, तराई क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव बढ़ने से सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग सुबह और शाम घरों में ही रहने को मजबूर हैं, जबकि दिन के समय धूप की थोड़ी सी राहत मिल रही है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में सुबह हल्की धुंध छाई रही, और पूरे दिन धूप और बादलों का मिलाजुला असर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  गजब... डीएम के नाम से कलेक्ट्रेट कर्मियों से मांगी रकम, मचा हड़कंप

पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया गया। देहरादून में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... अब इस विभाग में हुआ प्रशासनिक फेरबदल

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार शाम तक बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, बादल मंडराने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम और सर्द हो सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में