उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे स्वास्थ्य हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संकट… 10 दिन में तीन मौतों से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में स्वाइन फ्लू का संक्रमण हल्द्वानी में चिंता बढ़ा रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में पिछले 10 दिनों में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हुई है। शनिवार को आईसीयू में भर्ती 65 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला मूल रूप से बागेश्वर की रहने वाली थीं और वर्तमान में लामाचौड़ में रह रही थीं।

महिला कैंसर से पीड़ित थीं और उनकी कीमोथैरेपी चल रही थी। कुछ दिन पहले निमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर दो सितंबर को उन्हें एसटीएच रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरीश रावत के समर्थन में कांग्रेस का मोर्चा!...ईडी की कार्रवाई से गरमाई सियासत, टाइमिंग पर उठे सवाल

एसटीएच में स्वाइन फ्लू से अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले तीन सितंबर को नैनीताल निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और पांच सितंबर को रातीघाट निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। दोनों मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी की दूसरी सगाई ने प्रेमिका को बनाया ‘कातिल’!...5 लाख की सुपारी, गोली चलाकर भी नहीं मरी मोहब्बत

शनिवार को काशीपुर निवासी 70 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल के एक डॉक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। वर्तमान में अस्पताल में स्वाइन फ्लू से संक्रमित दो मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को देखते हुए मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है। अस्पताल में संक्रमित मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ संक्रमण की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में मचा हड़कंप!...पूर्व थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मियों पर मुकदमे के आदेश

नैनीताल की सीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में