उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

प्रेमी की दूसरी सगाई ने प्रेमिका को बनाया ‘कातिल’!…5 लाख की सुपारी, गोली चलाकर भी नहीं मरी मोहब्बत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी के दूसरी युवती से सगाई करने से नाराज प्रेमिका ने उसे रास्ते से हटाने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दे डाली। सुपारी किलर ने बैंककर्मी पर फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। मामले में पुलिस ने प्रेमिका और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर के बड़ोवाला क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को ज्वालापुर निवासी बैंककर्मी सत्यम कुमार अपनी बहन के साथ स्कूटी से बड़ोवाला स्थित घर जा रहा था। जीओ पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर आगे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी स्कूटी रुकवाई और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  पिता-पुत्र के रिश्ते पर लगा खून का दाग!...बेटे ने डंडे से पीटकर पिता को मार डाला

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों शूटर दोबारा देहरादून पहुंचे हैं। 11 सितंबर को गोरखपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर चाय बागान की पगडंडी के पास बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस पूछताछ में अंकित ने बताया कि रानीपुर निवासी मोहित के माध्यम से उसकी मुलाकात ज्वालापुर निवासी मालिया रहमान से हुई थी। आरोप है कि मालिया के कहने पर उसने साथी अंकुर के साथ सत्यम की हत्या की सुपारी ली। हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था और अंकित को 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ये नहीं सुधरने वाले!...7-7 और 4-4 मुकदमों के बाद भी नहीं रुके, अब 6 महीने की ‘नो एंट्री’

जांच में पुलिस को पता चला कि मालिया और सत्यम वर्ष 2020 से संपर्क में थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। वर्ष 2023 में मालिया ने परिवार के दबाव में शादी कर ली, लेकिन सत्यम से उसका संपर्क बना रहा। बाद में उसका विवाह टूट गया। वर्ष 2025 में सत्यम देहरादून आ गया।

पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में सत्यम ने दूसरी युवती से सगाई कर ली और इसके बाद मालिया से दूरी बनाते हुए उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज मालिया ने सत्यम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने अंकित को सत्यम की फोटो और उसके देहरादून स्थित बैंक कार्यालय की जानकारी भी उपलब्ध कराई। इसके बाद आठ सितंबर को अंकित और अंकुर ने बड़ोवाला में सत्यम पर फायरिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल से दुखद खबर!...जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, शोक की लहर

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद शूटर बाकी रकम लेने के लिए दोबारा देहरादून पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में अंकित घायल होकर पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा, दो खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक बरामद की है। फरार आरोपी अंकुर की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी अंकित का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में