उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड… मौसम की आंख मिचौली, अब बारिश और बर्फबारी, रहें अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 5 जनवरी से पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि 3 और 4 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 5 जनवरी से 7 जनवरी तक मौसम में बदलाव रहेगा और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले पर्वतीय जिलों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक वोट पर भाजपा की नजर...देवभूमि में सत्ता की हैट्रिक के लिए शुरू हुआ मिशन 2027

वहीं, आज के मौसम में प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की भविष्यवाणी की गई है। देहरादून में आसमान साफ रहने के साथ कुछ स्थानों पर कोहरा छाने का अनुमान है। देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 23°C रहने की संभावना जताई गई है। हल्द्वानी में आज का तापमान न्यूनतम 5°C और अधिकतम 15°C तक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक झगड़ा और फिर खौफनाक फैसला... गोद में मासूम बेटी को लेकर नहर में कूदी मां

तराई क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आ रहे हैं और सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की अनोखी यात्रा!... उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकला श्रद्धा का कारवां, 37 श्रद्धालु रवाना

मौसम विभाग ने बताया कि 5 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर प्रदेश में 6 जनवरी से महसूस किया जाएगा। नैनीताल में 6 जनवरी को हल्की वर्षा हो सकती है, और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना रहेगी। इस दौरान, मैदानी क्षेत्रों से कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में