उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

एक झगड़ा और फिर खौफनाक फैसला… गोद में मासूम बेटी को लेकर नहर में कूदी मां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का खौफनाक अंजाम सामने आया है। दरअसल विवाद के बाद पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बेटे को लेकर गंग नहर में कूद गई। गहरे पानी में मां बेटी डूबकर लापता हो गए। लापता महिला की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा वार!... पहाड़ी रास्तों पर गिरे बोल्डर-मलबा, चारधाम यात्रियों को चेतावनी

मामला हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र बालेश्वर, कोटा मुरादनगर, थाना कलियर के रहने वाले हैं। रविवार को अर्जुन अपनी 30 वर्षीय पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बाइक से सविता के घर गांव रायपुर दरेड़ा, थाना बहादराबाद जा रहा था। उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा और एक वर्षीय बेटी भी थी। बेटी सविता ने गोद में थी। जबकि बेटा बाइक पर आगे बैठा था।

अर्जुन ने बताया कि, जब परिवार दौलतपुर स्थित डीपीएस कॉलेज के पास पहुंचा तो पत्नी ने घर पर रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सविता ने बाइक रुकवाई और अपने एक साल की बेटी को गोद में लेकर गंग नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि अर्जुन कुछ समझ पाता, मां बेटी गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। महिला और बच्ची के नहर में कूदते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के मुद्दे पर सियासी घमासान... राहुल गांधी के दौरे से पहले उत्तराखंड में तेज हुई बयानबाजी

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ को बुलाकर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। गोताखोर और रेस्क्यू टीम नहर में महिला और मासूम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में