उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

एक-एक वोट पर भाजपा की नजर…देवभूमि में सत्ता की हैट्रिक के लिए शुरू हुआ मिशन 2027

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठनात्मक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर एक-एक वोट सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

हरिद्वार रोड स्थित कुआंवाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए तरुण चुग ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करना और उत्तराखंड को भाजपा का मजबूत गढ़ बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, आफत नहीं!...उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची लोकतंत्र के लिए जरूरी है और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं से ‘जहां कम, वहां हम’ की रणनीति पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करना होगा। उन्होंने बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करने और मतदाता सूची सुधार अभियान में सहयोग करने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में क्या होने वाला है आज?...CJP के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, मेट्रो और इंटरनेट पर बड़े दावे!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न हो और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवैधानिक प्रक्रिया में सहयोग करते हुए जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, आफत नहीं!...उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर केंद्रीय टीम के सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी और संगठनात्मक स्तर पर निभाई जाने वाली भूमिका समझाई। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, बीएलए-1 और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में