उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…इस राज्य की पुलिस पर मुकदमा, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में हरियाणा पुलिस की हिरासत में लाए गए 65 वर्षीय बलवंत सिंह की श्रीनगर बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई और प्रताड़ना के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हुई।

मृत्यु के दो दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों और यूकेडी नेत्री सरस्वती देवी के नेतृत्व में लोगों ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर मोर्चरी के पास करीब आधे घंटे तक जाम लगाया। मौके पर पहुंचे श्रीनगर के सीओ और कोतवाल ने समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम एम्स ऋषिकेश से बुलाई गई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के आने के बाद दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

परिजनों का आरोप है कि बलवंत सिंह को घर से ले जाते समय पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ी। उनका यह भी कहना है कि हरियाणा पुलिसकर्मी बिना वर्दी के आए और खुद को हरियाणा पुलिस बताते हुए उन्हें अपने साथ ले गए। श्रीनगर अस्पताल में मौत होने के बाद हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर मौके से चली गई, जबकि परिजन तब तक नहीं पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

परिजनों के दबाव पर सोमवार शाम गोपेश्वर में हरियाणा पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और देर रात तक पंचनामा प्रक्रिया चली। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बलवंत सिंह के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर पहले कर्णप्रयाग अस्पताल ले जाया गया, फिर बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मामले में परिजन और स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में