उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड… साल 2025 के सार्वजनिक अवकाश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने नए साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी इस कैलेंडर में राज्य में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।

इसमें खास बात यह है कि हरेला और ईगास-बग्वाल का अवकाश इस बार भी जारी रहेगा। इसके अलावा होली पर दो दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल... हल्द्वानी में होगा भव्य समापन समारोह, तैयारी तेज

2025 के सार्वजनिक अवकाश में निम्नलिखित प्रमुख तिथियां शामिल हैं:

– गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी
– महाशिवरात्रि: 26 फरवरी
– होली (होली दहन): 13 मार्च
– होली: 14 मार्च
– हरेला: 16 जुलाई

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा... रिटायर्ड विंग कमांडर के फ्लैटों पर कब्जा, प्रसिद्ध संत की भी संलिप्तता

– ईगास-बग्वाल: 1 नवंबर
– ईद-उल-फितर: 31 मार्च
– रामनवमी: 6 अप्रैल
– महावीर जयंती: 10 अप्रैल
– आंबेडकर जयंती: 14 अप्रैल
– गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल

– बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई
– ईद-उल-जुहा: 7 जून
– मुहर्रम: 6 जुलाई
– रक्षाबंधन: 9 अगस्त
– स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त

– ईद मिलाद: 5 सितंबर
– गांधी जयंती और दशहरा:2 अक्टूबर
– वाल्मीकि जयंती: 7 अक्टूबर
– दीपावली: 20 अक्टूबर
– गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर
– गुरु नानक जयंती: 5 नवंबर
– क्रिसमस:25 दिसंबर

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का सियासी संग्राम... धर्मनगरी पुलिस छावनी में तब्दील

इस कैलेंडर में सभी महत्वपूर्ण त्योहारों और अवकाशों की तिथियों को शामिल किया गया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और जनसाधारण को भविष्य की योजनाओं में आसानी होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में