उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड…यहां नदी किनारे मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू कर शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया।

जानकारी के मुताबिक, 17 जून 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे गौरीकुंड छोटी पार्किंग के पास एक घोड़ा संचालक ने नदी किनारे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराया गया, जिसके बाद एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

रेस्क्यू टीम ने पाया कि शव नदी किनारे ऐसे स्थान पर था जहां पहुंचना बेहद मुश्किल था। सावधानी बरतते हुए टीम ने स्ट्रेचर की मदद से शव को सुरक्षित रूप से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें!... IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जल परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं!... आयुक्त ने कसे अफसरों के पेंच, जनता को जल्द मिलेगी राहत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती है, ऐसे में गौरीकुंड क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की घटना ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में