उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड… पुलिस जवान का निधन, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पिछले दो दिनों में दो पुलिस जवानों का निधन हुआ है, जिससे पुलिस परिवार में गम का माहौल छाया हुआ है। होली के दिन, देहरादून पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  होली पर दर्दनाक हादसा... वाहन पलटने से बच्चे की मौत, पांच गंभीर

राजेन्द्र प्रसाद लंबे समय से किडनी और लिवर की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था, और एक सप्ताह पहले ही उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा गया था। हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उनके परिजनों ने तीन दिन पहले उन्हें महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था। आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में होगा बड़ा एक्शन!...नह‌रों से हटेगा अतिक्रमण, ये है योजना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने राजेन्द्र प्रसाद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतृप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

राजेन्द्र प्रसाद मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के ग्राम जाखनी के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2022 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं, जो वर्तमान में देहरादून के त्यागी रोड पर किराये के मकान में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वॉशरूम में कैमरा!... युवतियों की बनाई अश्लील वीडियो, ऐसे खुली युवक की करतूत
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में